
सारा अली खान के साथ डेटिंग पर बोला बॉलीवुड एक्टर
नई दिल्ली। बी-टाउन की चुलबुली एक्ट्रेस कही जाने वालीं सारा अली खान का नाम डेटिंग रूमर्स को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। कभी उनका नाम कार्तिक आर्यन से जुड़ा तो कभी बेस्ट फ्रेंड जहान हांडा को डेट करने के लिए सारा लाइमलाइट में रहीं। अब फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही है कि सारा एक एक्टर को डेट कर रही हैं, जिनके साथ वह केदारनाथ मंदिर भी गई थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च
सारा अली खान अक्सर केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए जाया करती हैं। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर महीने में उन्हें एक बॉलीवुड एक्टर के साथ स्पॉट किया गया था। ये अभिनेता हैं अर्जुन प्रताप बाजवा । अर्जुन और सारा को साथ केदारनाथ के दर्शन करता देख चारों ओर उनके डेटिंग के कयास लगाए जाने लगे। अब आखिरकार अर्जुन ने सारा को डेट करने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल
सारा को डेट कर रहे अर्जुन?
वरिंदर चावला को दिए इंटरव्यू में अर्जुन बाजवा ने लेटेस्ट रूमर्स को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रोफेशनल करियर पर लेटेस्ट गॉसिप को हावी नहीं होने देते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : 5 हजार मैं घूम सकते है ये 7 जगहें – Pratidin Rajdhani
अर्जुन बाजवा ने सारा के साथ अपने डेटिंग रूमर्स को बकवास बताते हुए कहा, “लोग जो लिखना चाहते हैं, वे लिखेंगे। यह उनका काम है। वे अपना काम कर रहे हैं। मैं सिर्फ अपने ऊपर ध्यान दे रहा हूं और क्या करना है, उस पर ध्यान दे रहा हूं। यह मुझे बिल्कुल भी परेशान नहीं करता है।”
ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास
कौन हैं अर्जुन बाजवा?
राजनीति जगत से नाता रखने वाले अर्जुन बाजवा जाने-माने नेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। राजनीति को छोड़ अर्जुन ने मॉडलिंग और अभिनय में अपना करियर बनाया है। वह बैंड ऑफ महाराजा मूवी में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह अभिनेता ने सिंह इज ब्लिंग के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी किया है। वह एमएमए फाइटर भी हैं।
ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा
सारा अली खान का अपकमिंग फ्रंट
बात करें सारा अली खान की तो वह इस वक्त एक्शन थ्रिलर स्काई फोर्स में नजर आ रही हैं। फिल्म में उन्होंने वीर पहाड़िया की पत्नी का किरदार निभाया है। वीर और सारा एक्स कपल भी रह चुके हैं। संदीप केलवानी और अभिषेक अनिल कपूर की फिल्म में अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं।
ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस

