
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तरं संभाग के जिला सुकमा में एक बार फिर एक जवान का बंदूक की गोली से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां सीआरपीएफ के एक जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना से कैम्प में अफरा-तफरी मच गई।सीआरपीएफ के अलावा स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुँच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच
प्राप्त जानकारी के अनुसार गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सीआरपीएफ 226 वीं बटालियन में तैनात जवान विपुल भुयान आज सुबह कैम्प के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। अचानक गोली चलने से अफरा तफरी मच गया जिसके बाद साथी जवान बाथरूम में पहुंचे तो देखा कि खून से जवान लथपथ पड़ा था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani
वहीं घटना की जानकारी तत्काल सीआरपीएफ के आला अधिकारियों को दी गई और स्थानीय पुलिस को भी दी गई । सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सीआरपीएफ और पुलिस बल जांच में जुट गए हैं, कि आखिर जवान ने किस कारण आत्महत्या किया है। मृत जवान मूलतः असम का निवासी था, पाेस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को गृह ग्राम के लिए रवाना किया जायेगा।
ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

