छत्तीसगढ़
Trending

Breaking : इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर  इमरजेंसी लैंडिंग   

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से आज एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इंडिगो की फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को रायपुर के माना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सूचना के बाद रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो की फ्लाइट की जांच हो रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट से यात्री उतरे नहीं हैं। अभी फ्लाइट की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी ने फ्लाइट की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल  इस मामले में किसी भी बड़े अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका