RADA
छत्तीसगढ़
Trending

भारत के सुखमय वर्तमान और सुनहरे भविष्य का बजट:अमित चिमनानी

-केवल इनकम टैक्स में छूट से जनता को 1 लाख करोड़ की बचत होगी:अमित चिमनानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी,सीए ब्रांच रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार अमित चिमनानी ने बजट को भारत के सुखमय वर्तमान और सुनहरे भविष्य का बजट बताया। अमित ने कहा भारत में जिस प्रकार आधारभूत संरचना के बजट को लगातार बढ़कर 2 लाख करोड़ से 11 लाख करोड़ कर दिया है यह भारत को एक महा आर्थिक शक्ति बनाने जा रहा है। इससे भारत में परिवहन के साधन सुगम हो रहे है नई सड़के, एक्सप्रेस वे बनने से एयरपोर्ट की संख्या एवं लगातार ट्रेनें बढ़ने से देश के व्यापार में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे देश में रोजगार के सृजन के साथ-साथ देश की खपत बढ़ने से जीडीपी भी मजबूत हो रही है व भारत में निवेश लागतार बढ़ रहा है।

अमित ने कहा कि भारत में पिछले 10,11 सालों में प्रस्तुत हुए बजट लगातार देश की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं जिससे हमारी अन्य देशों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो रही है व भारत अब विश्व को लीड करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है क्योंकि आत्मनिर्भर बने बिना विश्व गुरु बना संभव नहीं होता। अब तो मेक इन इंडिया के साथ मेक फॉर वर्ल्ड की परिकल्पना भारत के विकास को बड़ी छलांग देने जा रही है।

अमित ने कहा 12 लाख रु की आय पर तक इनकम टैक्स में छूट एक क्रांतिकारी कदम है नौकरी करने वालों के लिए यह छूट 12 लाख 75 हजार तक रहेगी। 12 लाख की आय पर करदाता को 80 हजार,16 लाख की आय पर 50 हजार,18 लाख की आय पर 70 हजार,20 लाख की आय पर 90 हजार,25 लाख की आय पर 1 लाख 10 हजार रु की बचत करदाता को होगी।कुल मिलाकर देश के मध्यम वर्गीय लोगों को 1 लाख करोड़ की बचत होने जा रही है

कांग्रेस पर बड़ा हमला

11 साल से देश कहां से कहां पहुंच गया पर आज भी कांग्रेस का स्क्रिप्ट वही है:अमित

अमित ने कहा मोदी सरकार के 11 वर्षों में कांग्रेस सरकार के 2013 के 16 लाख करोड़ के बजट मुकाबले देश का बजट 50 लाख करोड़ पार कर गया है। इनकम टैक्स की छूट 2 लाख रु से 12 लाख रु हो गई है।कैपिटल गेन टैक्स 20 से 12.5 प्रतिशत हो गया।देश की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में 11 वे नंबर चौथे नंबर पर आ गई है। पूंजीगत व्यय 2 लाख करोड़ से 11 लाख करोड़ हो गया। महंगाई 8 प्रतिशत से 5 प्रतिशत आ गई । निर्यात 98 लाख से 234 लाख करोड़ हो गया ।
रक्षा ,स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि का बजट 5 5 गुना बढ़ गया है। केंद्र द्वारा राज्यों को 300 प्रतिशत अधिक राशि दी जाने लगी । कांग्रेस के 32 लाख करोड़ के बदले मोदी जी ने राज्यों को 129 लाख करोड़ रु दिए है। किसानों को धान की MSP 4 लाख करोड़ के बदले 12 लाख करोड़ से ज्यादा मिल रही हैं।42 किलोमीटर प्रतिदिन की स्पीड से राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है।कुल 55 हजार किलोमीटर से ज्यादा का रिकॉर्ड सड़क निर्माण हुआ है। 1947 से 2014 तक 67 वर्षों में हवाई अड्डे केवल 74 ही बने थे मोदी जी के केवल 10 सालों में केवल 10 सालों में 74 और बना दिए। पहले भारत के लोग केवल विदेशी फोन इस्तेमाल करते थे अब 1 लाख करोड़ का भारत में बना हुआ फोन विदेश भेजते है। इतना सब हो गया लेकिन कांग्रेस का स्क्रिप्ट वही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका