RADA
छत्तीसगढ़
Trending

वनरक्षक भर्ती के दौरान अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते तक मौत

कोरबा ।वन विभाग द्वारा बिलासपुर सर्कल के अंतर्गत आने वाले तीन वन मंडलों के 120 वनरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इंदिरा स्टेडियम में जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

शनिवार की सुबह भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी की 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। इस दौरान कुछ देर बाद ही वह नीचे गिर गया और वहां मौजूद मेडिकल की टीम द्वारा फर्स्ट एड देने के बाद उसे मेडिकल अस्पताल भेजा गया। जहां पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वन विभाग ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है, जहां उनके आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया संपन्न होगी।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा स्टेडियम में 4 दिसंबर से वनरक्षक की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जहां इस कड़ी में शनिवार की सुबह 6 से 8 बजे की पाली में वन विभाग द्वारा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के बलौदा थाना के ग्राम बना निवासी सुख सिंह 26 वर्ष भी पहुंचा था। जहां उसके द्वारा 200 मीटर की दौड़ लगाई गई थी। दौड़ लगाने के बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह नीचे बैठ गया। जैसे ही मेडिकल टीम को इसकी सूचना मिली मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उसे मौजूद चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वन विभाग की टीम तत्काल सुख सिंह को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने सुख सिंह को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

सुख सिंह की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। आगे चिकित्सकों के टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक के कारण का खुलासा हो पाएगा। अब तक भर्ती प्रक्रिया में 7000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, भर्ती प्रक्रिया 2 दिन ही और शेष बची हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका