
छत्तीसगढ़
Trending
CG BIG BREAKING:कांग्रेस ने महापौर पद के प्रत्याशी घोषित किया, रायपुर नगर निगम से दीप्ति प्रमाेद दुबे काे बनया प्रत्याशी
CG BIG BREAKING: Congress announced the candidate for the post of Mayor, made the candidate from Raipur
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में 10 नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महापौर की प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें रायपुर नगर नगर पालिक निगम से प्रमोद दीप्ति दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह से जगदलपुर सामान्य में मलकीत सिंह गेंदू , चिरमिरी सामान्य डॉक्टर विनय जायसवाल, अंबिकापुर से अनुसूचित जनजाति अजय तिर्की, रायगढ़ से अनुसूचित जाति जानकी काटजू, कोरबा सामान्य महिला उषा तिवारी, बिलासपुर अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमोद नायक, धमतरी सामान्य विजय गोलछा , रायपुर दीप्ति प्रमोद दुबे एवं दुर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग महिला प्रेमलता पोषण साहू तथा राजनांदगांव सामान्य निखिल द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया गया है । इसके अलावा कांग्रेस ने नगर पंचायत के लिए भी नई पहल करते हुए नए पुराने चेहरे मिलकर नगर पालिका और नगर पंचायत के अभ्यर्थियों की घोषणा कर दी है, इसमें 40 नगर पालिका तथा 102 नगर पंचायत के अभ्यर्थियों को मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। कांटे की टक्कर के साथ संघर्ष देखने को मिलेगा। 28 जनवरी 2025 नामांकन का अंतिम दिन है इसलिए आज और कल दोनों दिन नामांकन को लेकर सियासत तेज होने वाली है।


