RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Naxal Encounter : सुकमा मुठभेड़ 16 नक्सली ढेर , दो जवान घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी S24+ पर धमाकेदार ₹43,000 की छूट

पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि सुकमा -दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलपार इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश और अन्य नक्सलियों की सूचना मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

इसके बाद 28 मार्च की शाम को सुकमा डीआरजी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थीं। गोगुंडा में ऊंचे ऊंचे पहाड़ी है और इस इलाके को नक्सली सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

इस पहाड़ी को जवानों ने रातोंरात चढ़कर घेर लिया। शनिवार की सुबह दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी के बाद भरी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं ,जो खतरे से बाहर हैं।उन्हें चिकित्सा सुविधा पहुंचाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर ,इंसास राइफल , .303 राइफल, रॉकेट एवं बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है l घटना स्थल की तलाशी जारी है ।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका