Cg news : ईद के पहले सजा बाजार, बिक रहीं रंग-बिरंगी सेवइयां
Cg news : ईद के पहले सजा बाजार, बिक रहीं रंग-बिरंगी सेवइयां
रमजान का पवित्र एक महीना पूरा होने को है। 11 अप्रैल को ईद धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई। शहर की दुकानों में हैदराबादी, इलाहाबादी सहित विभिन्न शहरों की सेवइयों व फेनी का बाजार सज गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ईद को खुशनुमा बनाने रोजेदार सेवइयां खरीदना शुरू कर दिए हैं। चमेली चौक के पास दुकान में सेवइयां बेच रहे मोहम्मद असलम निर्वाण ने बताया कि उनके पास टाटा, बनारसी, इलाहाबादी, हैदराबादी, कोलकाता आदि शहरों की मीठी सेवइयां उपलब्ध है, जिसकी कीमत 100 से लेकर 400 रुपये किलो है। सभी सेवइयां शुद्ध घी से तैयार होती हैं, इसलिए यह मार्केट में महंगी मिलती हैं।
सेवइयों में डालने के लिए ड्राई फ्रूट भी उनके पास उपलब्ध हैं। छुआरा, काजू, किशमिश, बादाम आदि की मांग सबसे ज्यादा है। विदित हो कि रमजान का एक महीना पूरा होने के बाद ईद मनाई जाती है। इस ईद को मीठी ईद के नाम से जानते हैं।
