छत्तीसगढ़
Cg news : आचार संहिता लगते ही जांच अभियान तेज, प्रशासन की कड़ी नजर
Cg news : आचार संहिता लगते ही जांच अभियान तेज, प्रशासन की कड़ी नजर
रायपुर. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियां कानून व्यवस्था बनाए रखने सघन जांच अभियाल चला रही. छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से अब तक दो करोड़ रुपए से अधिक की अवैध धनराशि एवं वस्तुएं जब्त की गई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन और संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है. प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दल सघन जांच की कार्यवाही लगातार कर रही.
