RADA
छत्तीसगढ़

RAJDHANI NEWS: महापौर मिले कलेक्टर से, राशन कार्ड नवीनीकरण की समस्या को दूर करने किया अनुरोध

RAJDHANI NEWS: महापौर मिले कलेक्टर से, राशन कार्ड नवीनीकरण की समस्या को दूर करने किया अनुरोध

रायपुर. महापौर एजाज ढेबर ने एमआईसी सदस्य ने कलेक्टर गौरव कुमार सिंह से चर्चा कर उन्हें वर्तमान में शासन के आदेशानुसार जारी राशन कार्ड नवीनीकरण अभियान में सर्वर डाउन की आ रही तकनीकी समस्या से हो रही जनअसुविधा को ओर ध्यान आकृष्ट करवाया. महापौर एजाज ढेबर सहित एमआईसी सदस्यों, पार्षदगणों ने रायपुर जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह से नगर पालिक निगम रायपुर के वार्डों में शिविर लगाकर नागरिकों के राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाने की सुविधा देने का अनुरोध किया है. महापौर ने जिला कलेक्टर से राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रियाओं की सरल जानकारी जनसुविधा की दृष्टि से देने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में शीघ्र सभी 70 वार्ड पार्षदगणों की बैठक बुलवाने का जनहित में अनुरोध किया है. महापौर श्री एजाज ढेबर ने एमआईसी सदस्यों, पार्षदगणों सहित रायपुर जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह से रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्रों के नियमितीकरण करवाने प्राप्त किये गये लगभग 5000 से अधिक आवेदनों का शीघ्र नियमितीकरण करवाकर सभी प्राप्त किये गये आवेदनों का नियमानुसार जनहित में निदान करवाने का अनुरोध किया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका