RADA
छत्तीसगढ़

Cg news : मौसम विभाग जारी किया येलो अलर्ट, मार्च में इन दो दिनों में बारिश के आसार

Cg news : मौसम विभाग जारी किया येलो अलर्ट, मार्च में इन दो दिनों में बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इधर छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज अब रोजाना बदल रहा है। रायपुर मौसम विभाग ने 31 और 1 अप्रैल के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो रहे हैं। दोपहर के बाद धूप गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी भी होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने 31 मार्च के लिए जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उनमें राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा,कोरिया, सूरजपुर शामिल है। इन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

1 अप्रैल का मौसम

कोरिया, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और जांजगीर चांपा के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका