RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में  बस्तर संभाग के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज बुधवार काे बस्तर संभाग के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं अंधड़ एवं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और नारायणपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना है। इनमें से चार जिला (बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, और बस्तर) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो गंभीर मौसमी स्थिति को दर्शाता है। शेष पांचवें जिले (नारायणपुर) के लिए यलो अलर्ट है।

राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों मंगलवार शाम तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। लगभग घंटेभर की बारिश से सड़कों में पानी भर गया। लोगों को करीब 2 घंटे तक बिजली बंद रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और जमकर बारिश हो सकती है । राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा समेत कई अन्य जिलों में जमकर बारिश की बात कही गई है । इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 15 जून के आसपास पूरे राज्य में मानसून के सक्रिय होने की बात कही है।

मंगलवार को न्यायधानी बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41.7°C दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.3° C दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है, जिससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होगी। वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जो मानसून की प्रगति में सहायक होंगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका