छत्तीसगढ़
Trending

चेंबर चुनाव 2025: आचार संहिता लागू, आयोजनों और वित्तीय लेनदेन पर रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव 2025 की घोषणा हो चुकी है। इसके साथ ही निर्वाचन समिति द्वारा आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। समिति ने सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, चेंबर विंग्स और इकाइयों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि चुनाव संपन्न होने तक किसी भी प्रकार का आयोजन चेंबर के नाम से नहीं किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चेंबर के नाम से किसी भी आयोजन पर रोक – चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे, इसके लिए आचार संहिता के तहत कई कड़े नियम लागू किए गए हैं। इसके तहत प्रदेश और जिला इकाइयों सहित चेंबर विंग्स को किसी भी तरह के आयोजन करने की अनुमति नहीं होगी। इसमें होली मिलन जैसे पर्वों के कार्यक्रम भी शामिल हैं।

बैंक खातों से लेन-देन पर रोक – चेंबर की जिला इकाइयों को बैंक खातों से कोई भी धनराशि निकालने या खर्च करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, किसी भी सरकारी या प्रशासनिक निकाय को ज्ञापन सौंपने और चेंबर की बैठकों के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है।

चेंबर भवन के उपयोग पर भी पाबंदी – चेंबर कार्यालय और संपूर्ण चेंबर भवन के उपयोग पर भी पहले से ही रोक लगाई जा चुकी है। यदि किसी सदस्य द्वारा इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई – आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन पर नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। इतना ही नहीं, अनुशासनहीनता के तहत सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा भी की जाएगी। इसके अलावा, संबंधित व्यक्ति की चेंबर चुनाव 2025 में भाग लेने की पात्रता भी रद्द की जा सकती है।

निर्वाचन समिति से लेनी होगी अनुमति – अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही किसी भी आयोजन के लिए निर्वाचन समिति से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। चेंबर चुनाव समिति ने यह भी आदेश दिया है कि आचार संहिता के दौरान चेंबर के “लोगो” या “लेटर हेड” का कोई भी उपयोग नहीं किया जाए। यदि ऐसा किया जाता है, तो इसकी जानकारी तुरंत चेंबर कार्यालय में देने के निर्देश दिए गए हैं।चेंबर चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए यह आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका