
चैम्बर पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री ओपी. चौधरी से की मुलाकात
मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर सहमति जताई
रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में शनिवार को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी गण प्रदेश के वित्त एवं राज्यस्व मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों की लगातार मांगों से अवगत कराया गया।
सर्वप्रथम मंडी टैक्स का मामला, हाउसिंग बोर्ड एवं नगर निगम की मार्केट को फ्री होल्ड करवाना , डूमरतराई में ट्रांसपोर्ट शिफ्ट करना व जमीन को आबंटित करना, मुख्यमंत्री के द्वारा बजट में पास चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए भवन की जमीन का विस्तार से चर्चा , जी एस टी पर व्यापारियों की चिंता मुक्त व्यापार कैसे करे, साथ ही जीएसटी का सरलीकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इन सारी बातों पर तत्काल मंत्री ओपी चौधरी ने आयुक्त से बात की एवं निर्देश दिए साथ नामांतरण में आज भी लैंड यूस कृषि दिखा रहा उसको ठीक करने की बात की।
होलसेल कोरिडोर के लिए भी कहा कि इस पर वो विचार करेंगे और नए सिरे प्लान करेंगे। एक- एक नोटिफिकेशन व्हाट्सएप के माध्यम से व्यापारियों को प्राप्त हुआ था जिस पर मंत्री चौधरी ने कहा कि ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है यह सब सिर्फ व्हाट्सएप पर मैसेज घूम रहे हैं ऐसा कोई आदेश पारित नहीं हुआ है।
ओ पी चौधरी ने रायगढ़ शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए सहमति प्रदान की। रायगढ़ जिला के उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल से मुस्कुराते हुए कहा कि आपको मेरे पास आने की जरुरत नहीं में आप के पास आऊंगा क्योंकि मुझे वोट की भी जरूरत है रायगढ़ मेरा विधानसभा क्षेत्र है जिस पर वहां पूरा हास्य मय माहौल हो गया
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी , कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया , कार्यकारी अध्यक्ष राधाकृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सलूजा ,अमर गिदवानी , अमर दास खट्टर, डूमर तराई व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रेम पाहुजा, राजेश पोपटानी, प्रताप पोपटानी, अमर लाल सचदेव, लोकेश चंद्रकांत जैन , जवाहर थोरानी, अशोक निहलानी, प्रथम बाफना, कपिल दोषी, रायगढ़ के जिला उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, किशोर नरवानी, राजेंद्र पारेख, पवन मंघन, अमर बारलोटा , नीलेश सांखला एवं रवि उपस्थित थे।

