RADA
छत्तीसगढ़
Trending

चेंबर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन ने जीएसटी कार्यशाला में हुए शामिल

चेंबर भवन में जीएसटी महाकुंभ के आयोजन हेतु आग्रह किया

रायपुर । 20 जून को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि के चेंबर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, जीएसटी दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय जीएसटी कार्यशाला में शामिल हुए। इस कार्यशाला का उद्देश्य जीएसटी से संबंधित नवीनतम जानकारियों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यशाला में लोकेश चंद्रकांत जैन द्वारा अधिकारीयों को जीएसटी में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया जो निम्नानुसार हैं:-
उचित कारणों से वैधानिक समय सीमा के बाद दायर अपीलों की स्वीकृति हेतु निवेदन एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के पालन की आवश्यकता।
छत्तीसगढ़ राज्य के जीएसटी अधिकारियों द्वारा सीजीएसटी अधिनियम की धारा 71 के अनुचित उपयोग कर तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न करने के संबंध में।
ई वे बिल के संबंध में।
ई वे बिल में लिपि की त्रुटि पर लगने वाले पेनाल्टी के संबंध में।
नया रजिस्ट्रेशन एवं संशोधन में देरी के संबंध में।
बिना उचित कारण स्पष्ट किया डिमांड नोटिस डीआरसी 07 जारी करना।
रिफंड आवेदनों का तेज सीमा पर निराकरण न होना।
जीएसटी नंबर कैंसिलेशन के लिए दाखिल आवेदनों का लंबे समय तक शिकार न होना।
जीएसटीआर 3बी रिटर्न विलंब से दाखिल करने के मामलों में धारा 125, सीएसटी अधिनियम, 2017 के अंतर्गत दंडात्मक नोटिस जारी करने के संबंध में।
राज्य जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत ष्ठढ्ढहृ (दस्तावेज पहचान संख्या) प्रणाली लागू किए जाने के संबंध में।
कार्यशाला के दौरान, श्री जैन ने प्रिंसिपल कमिश्नर श्री पराग चकोर बोरकर से भेंट की और उनसे चेंबर भवन में एक भव्य ‘जीएसटी महाकुंभ के आयोजन का विनम्र निवेदन किया। श्री जैन ने इस बात पर जोर दिया कि चेंबर भवन एक ऐसा उपयुक्त स्थान है जहाँ एक बड़े पैमाने पर जीएसटी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम और विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद सत्र आयोजित किया जा सकता है।
इस अवसर पर जीएसटी प्रिंसिपल कमिश्नर पराग चकोर बोरकर, एडिशनल कमिश्नर डॉ. पी आर सचिन, जाइंट कमिश्नर डॉ. बी. एन. संदीप, अमित चौधरी, अधीक्षक बी. बी. साहू एवं इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारिक संघों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका