RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कलेक्टर डॉ. सिंह ने उपद्रव करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने अधिकारियों-कर्मचारियों को किया आश्वस्त

कलेक्टर के आश्वासन पर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ ने काली पट्टी लगाकर कार्य करने का निर्णय किया स्थगित 

रायपुर।  आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह ने विगत दिवस नगर निगम जोन 8 कार्यालय में घुसकर किये गए उपद्रव की घटना के आरोपियों पर अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के प्रति नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों को आश्वस्त किया है. रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह ने उक्त घटना को लेकर नगर निगम रायपुर के अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल को जिला कार्यालय बुलवाकर उनसे घटना की जानकारी ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज नगर निगम मुख्यालय और सभी 10 जोनों के कार्यालय के सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी और जोन 8 में विगत दिवस हुई उपद्रव की घटना का सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय भवन में एकत्रित होकर एक स्वर में विरोध किया. रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह से मिलकर रायपुर नगर निगम अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल, निगम अपर आयुक्त   यू. एस. अग्रवाल, प्रभारी अपर आयुक्त  कृष्णा खटीक, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन कमिश्नर  राजेश्वरी  पटेल, डॉक्टर आर. के. डोंगरे, रमेश जायसवाल,  संतोष पाण्डेय,  विवेकानंद दुबे, नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष   प्रमोद जाधव, उपाध्यक्ष  मोहित कुमार,  श्याम सोनी एवं अन्य पदाधिकारीगण की उपस्थिति में विगत दिवस नगर निगम जोन 8 कार्यालय में घुसकर अवैध कब्जा नगर निगम जोन 8 की टीम द्वारा हटाए जाने के पश्चात अवैध कब्जाधारी महिला और उनके परिवारजनों द्वारा की गयी उपद्रव की जानकारी दी गयी।

रायपुर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियों ने रायपुर जिला कलेक्टर से निगम कार्यालय में की गयी उपद्रव के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने, अधिकारियों, कर्मचारियों को सुरक्षा देने, नगर निगम के मूल कार्यों के निर्वहन का कार्य दायित्व देने, शासकीय अवकाश दिवसों पर अन्य शासकीय विभागों के कर्मचारियों की तरह नगर पालिक निगम के कर्मचारियों से कार्य ना लेकर शासकीय अवकाश दिवस का नियमानुसार लाभ देने की मांग की है। जिला कलेक्टर ने निगम जोन 8 कार्यालय में अंदर घुसकर उपद्रव करने के सम्बंधित आरोपियों पर विधि अनुरूप कड़ी कार्यवाही करने के प्रति आश्वस्त किया है और इस सम्बन्ध में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह से निगम कार्यालय में हुई उपद्रव की घटना को लेकर चर्चा करते हुए विधि अनुरूप नियमानुसार कड़ी कार्यवाही उपद्रव की घटना के आरोपियों पर करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए हैँ।

रायपुर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष  प्रमोद जाधव ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आश्वासन के पश्चात रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ ने काली पट्टी लगाकर कार्य करने के अपने निर्णय को स्थगित कर दिया है. संघ के पदाधिकारियों और निगम अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर  मीनल चौबे और आयुक्त  विश्वदीप से मिलकर घटना को लेकर चर्चा की जाएगी और उसके उपरांत ही इस सम्बन्ध में अगला सामूहिक निर्णय निगम कर्मचारी एकता संघ द्वारा नगर निगम कर्मचारी हित को दृष्टिगत रखकर लिया जायेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका