छत्तीसगढ़
Trending

निगम उपायुक्त ए. के. हालदार को सेवानिवृत्ति पर सभापति सूर्यकान्त राठौड़,जोन अध्यक्षगणों, अधिकारियों ने सेवाओं को किया सम्मानित

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय निकाय सेवा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नगर पालिक निगम रायपुर में उपायुक्त ए. के. हालदार को आज नगरीय निकाय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर सभापति कक्ष में बुके, श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर रायपुर नगर निगम में जोन कमिश्नर और निगम उपायुक्त के पद पर निरन्तर 6 वर्ष तक सेवाएं देने हेतु सम्मानित किया और उन्हें सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संक्षिप्त आयोजन में नगर निगम रायपुर के जोन अध्यक्ष गज्जू साहू,  मुरली शर्मा,  बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रीतम सिंह ठाकुर,  गोपेश साहू, सचिन बी. मेघानी, पार्षद  कृष्णा सोनकर, अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू. एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा,  जसदेव सिंह बाबरा, निगम सचिव  सूर्यकान्त श्रीवास्तव, सभी जोन कमिश्नरों, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें बुके प्रदत्त कर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य सुखी, स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं.

 

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका