
रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त विवेकानंद दुबे, जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व एवं राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रकाशचंद्र यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक रामकुमार अवसर, शेख जुनैद, विपिन सोनी, नीलिमा ठाकरे की उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 के तहत वार्ड क्रमांक 56 के टैगोर नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर गोविंद एल्युमिनियम के प्रोपराईटर महेश नारवानी के व्यवसायिक काम्पलेक्स पर नगर निगम को 10 लाख 47 हजार 196 रू. बकाया होने पर एवं बकाया अदा न किये जाने पर स्थल पर सीलबंद करने की कार्यवाही की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी प्रकार नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग ने अभियान चलाकर जोन के तहत वार्ड क्रमांक 50 के महावीर नगर पुरैना क्षेत्र में प्रोपराईटर अजय क्षत्रे के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर 6 लाख 17 हजार 254 रू. का बकाया होने पर एवं बकाया राशि जमा नहीं करने पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान को सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की । जोन के तहत वार्ड क्रमांक 56 के श्यामनगर क्षेत्र में प्रोपराईटर अनिल बजाज के व्यवसायिक परिसर को 6 लाख 93 हजार 132 रू. का बकाया होने एवं बकाया अदा न करने पर सीलबंद किया गया। इस दौरान संबंधित भवन स्वामी ने नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग से बकाया राजस्व की अदायगी करने 3 दिन का समय मांगा गया। वार्ड क्रमांक 52 के क्षेत्र के अंतर्गत प्रोपराईटर ज्योति शर्मा का आनंद रेस्टोरेंट को नगर निगम का 5 लाख 78 हजार 368 रू. का बकाया नहीं देने पर स्थल पर कडी कार्यवाही करते हुए सीलबंद कर दिया गया। नगर निगम रायपुर का बकाया राजस्व वसूली अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा। नगर निगम राजस्व विभाग ने नगर निगम क्षेत्र के सभी बकायादारों से अपनी सम्पूर्ण बकाया राजस्व राशि नगर निगम रायपुर को अदा करने का एक बार पुनः अनुरोध किया है। अन्यथा की स्थिति में बकाया राजस्व वसूली हेतु नियमानुसार कडाई से अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


