RADA
अपराध

Crime news : 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली और एक लाख ईनामी माओवादी मुठभेड़ में ढ़ेर

Crime news : 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली और एक लाख ईनामी माओवादी मुठभेड़ में ढ़ेर

बस्तर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र सुरक्षा एवं क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दंतेवाड़ा जिला सहित सरहदी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् दन्तेवाड़ा थाना किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा, तथा सी आर पी एफ (CRPF) 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम उप पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी। नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान थाना किरंदुल अंतर्गत पुरंगेल व गमपुर के जंगल पहाड़ी के बीच पूर्व से ऐम्बुश लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अवैध हथियारों से अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू किया गया। पुलिस बल द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर नक्सलियों पर जवाबी फ़ायरिंग कार्यवाही की गई ।जिसमें पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल झाड़ी की आड़ लेकर भाग खडे़ हुये। बाद में पुलिस पार्टी के द्वारा सर्च करने पर एक पुरुष माओवादी व एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

◾मारे गये महिला माओवादी की पहचान डोडी लक्खे उर्फ माड़वी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 सदस्य/ केरलापाल KAMS अध्यक्ष/ एसीएम (एरिया कमेटी सदस्य) के रूप में हुई है। उक्त माओवादी के उपर शासन द्वारा 05 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। मारी गई महिला नक्सली विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल थी एवं उसके विरुद्ध जिला दंतेवाड़ा एवं सुकमा में कुल 05 अपराध दर्ज है।

(01) थाना अरनपुर के अपराध क्रमांक 04/2020 धारा 147,148,149,307 भा0द0वि0 25,27 आर्म्स एक्ट व 13,23,38(2) 39 (2) यू.ए.पी. एक्ट 1967,

(02) थाना अरनपुर के अपराध क्रमांक 05/2020 धारा 147,148,149,307 भा0द0वि0 25,27 आर्म्स एक्ट व 13,23,38(2) 39 (2) यू.ए.पी. एक्ट 1967,

(03) थाना अरनपुर के अपराध क्रमांक 02/2022 धारा 147,148,149,307 भा0द0वि0 25,27 आर्म्स एक्ट व 13,23,38(2) वि.वि.क्रि.नि.अधि.1967,

(04) थाना केरलापाल जिला सुकमा के अपराध क्रमांक 03/2022
धारा 147,148,149,307,120 (बी) भादवि, 25,27 आर्म्स. एक्ट 38,39 विविक्रिनिअधि.1967

(05) थाना अरनपुर के अपराध क्रमांक 09/2023 धारा 147,148,149,307 भा0द0वि0 25,27 आर्म्स एक्ट व 13,23,38(2) वि.वि.क्रि.नि.अधि.1967 के अन्तर्गत अपराध दर्ज है।

◾दूसरे पुरूष नक्सली की पहचान लच्छू निवासी गमपुर पद गमपुर ग्राम जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में की गई है।शासन द्वारा इस पद पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है ।जिसपर थाना किरंदुल में 1 अपराध दर्ज है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका