RADA
अपराध

Crime news : अवैध शराब बेचने वाला दबोचा गया

Crime news : अवैध शराब बेचने वाला दबोचा गया

पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबारियों एवं नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये दिशा निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं। उक्त निदेशों के परिपालन में पर सक्ति पुलिस सतत अभियान चला कर कार्यवाही कर रही है। दिनांक 21/3/24 को सक्ती पुलिस के द्वारा अवेध शराब के विरुद्ध अभियान में कार्यवाही हेतु नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा टीम रवाना की गई थी । इस अभियान के दौरान सक्ती पुलिस की टीम को ग्राम पासिद में एक व्यक्ति के द्वारा महुआ शराब बिक्री करने ले जाने की सूचना प्राप्त हुई, चेक करने पर एक व्यक्ति पुरषोत्तम राठौर के पास 7 लीटर महुआ शराब मिली। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कारवाई करते हुए, बरामद 7 लीटर शराब को जप्त करके आरोपी आरोपी पुरुषोंत्तम राठौर पिता समुन्दा ग्राम पासीद को जपती 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर रिमांड पर भेजा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त कार्यवाही में asi नजरियस एक्का,आरक्षक , मनोज लहरे, एकेश्वर चंद्रा,राघवेंद्र,यादराम चंद्रा डोरीलाल कटकवार,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षिका सक्ती अंकिता शर्मा ने कहा है, की सक्ति क्षेत्र में है कि नशे के अवैध कारोबार करने जुआ, सट्टा खेलने/खेलाने वालों तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका