देश-विदेश
Trending

चक्रवात दानाः आज देर रात ओडिशा के धमारा व भितरकनिका पहुंचने की संभावना, भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली । चक्रवाती तूफान “दाना” पिछले छह घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ बढ़ रहा है। इसके शुक्रवार तड़के लगभग 70 किलोमीटर दूर भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच पहुंचने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani

मौसम विभाग ने गुरुवार को एक्स पर साझा जानकारी में बताया कि मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान “दाना” पिछले 6 घंटे के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह आज सुबह 05.30 बजे उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी, अक्षांश 18.5° उत्तर और देशांतर 88.2° पूर्व के निकट, पारादीप (ओडिशा) से लगभग 260 किमी दक्षिण-पूर्व, धमारा (ओडिशा) से 290 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 350 किमी दक्षिण पर केंद्रित था।

ये खबर भी पढ़ें : देर रात केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि 24 और 25 अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है और बालासोर, मयूरभंज व जाजपुर जिलों में अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा (21 सेंटीमीटर से अधिक) हो सकती है. आईएमडी ने चक्रवात के गुजर जाने तक बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने समेत सभी समुद्री गतिविधियों पर रोक लगा दी है.

ये खबर भी पढ़ें : कई ऐसे तरीके हैं जिनके जरिये आप वॉट्सऐप पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज सकते हैं

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper