RADA
मनोरंजन

डाकू महाराज 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए डाले इतने करोड़

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार नंदमूरि बालाकृष्ण की मोस्ट अवेटेड मूवी डाकू महाराज अपना डंका दुनियाभर में बजा रही है। इस एक्शन थ्रिलर मूवी में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने खलनायक की भूमिका अदा की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर गर्दा उड़ाने वाली इस फिल्म ने कई बड़े बजट की फिल्मों को धूल चटा दी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि रिलीज के 10 दिनों में डाकू महाराज ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

दूसरे हफ्ते में छू पाएगी 90 करोड़ का आंकड़ा?

12 जनवरी को डाकू महाराज फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। संडे की छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हुए फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली थी और ग्लोबली पहले दिन 56 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था। इन आंकड़ों के बाद मेकर्स की उम्मीदें फिल्म से काफी बढ़ गई थीं।

ये खबर भी पढ़ें : सर्दियों में कार स्‍टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें

फिल्म को तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने कमाई के मामले में गेम चेंजर और फतेह जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए भारत में कुल 81.35 करोड़ का बिजनेस कर डाला है जोकि काफी अच्छे नतीजे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : मन को तरोताजा कर देगी हरी-भरी वादियों में बहने वाली नरहरा जलप्रपात

ये खबर भी पढ़ें : निगम ने गार्डन के नाले पर अवैध कब्जे को हटाया

9वें दिन के मुकाबले कमाई में इतना उछाल
डाकू महाराज की रिलीज को ये दूसरा हफ्ता था। पहले हफ्ते से मूवी ने 66.4 करोड़ रुपए कमाए थे। जिसमें अकेले ओपनिंग डे का आंकड़ा 25.35 करोड़ का था। वहीं नंबर को देखें तो दूसरे हफ्ते में थोड़ी गिरावट तो देखने को मिल रही है। पिक्चर ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.40 का कारोबार किया है जो 9वें दिन के मुकाबले 40 लाख ज्यादा है।

ये खबर भी पढ़ें : 5 हजार मैं घूम सकते है ये 7 जगहें – Pratidin Rajdhani

इसे उम्मीद की एक किरण माना जा सकता है। फिल्म में की कहानी लोगों को काफी पसंद आई है जो एक वजह बन सकती है इन आंकड़ों में आने वाले दिनों में उछाल देखने को मिलेगा। बता दें कि इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : Vivek Oberoi Income जानकर हो जाएंगे हैरान – Pratidin Rajdhani

क्या है डाकू महाराज की कहानी?
फिल्म डाकू महाराज में नंदमूरि बालाकृष्ण चंबल के एक डकैत का रोल प्ले कर रहे हैं। कैसे एक आम आदमी बदलते हालातों के बीच डाकू बन जाता है, पूरी कहानी इसी चीज के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं बॉबी देओल की बात करें तो पर्दे पर कई साल तक हीरोगिरी से दिल जीतने वाले एक्टर अब विलेन के रोल में काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस फिल्म में भी अभिनेता ने खलनायक की भूमिका में अपने काम की छोड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS EXCEL Xl100 बन रही है लोगो की सबसे अच्छी पसंद – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका