
उप मुख्यमंत्री अरुण साव माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और जयंती उत्सव में हुए शामिल
लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव शनिवार को लोरमी विधानसभा के ग्राम सारधा में माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए और मां कर्मा का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर गांव में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती उत्सव में शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सारधा और नारायणपुर में लोगों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, समाज के लोगों ने मिलजुलकर मंदिर का निर्माण किया है। समाज मिलकर कोई कार्य करता है तो उसका अलग महत्व होता है। अयोध्या मंदिर के निर्माण के लिए मिलकर देशवासियों ने सहयोग राशि दी है। ऐसे काम मिलकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, साहू समाज ने हमेशा अनुकरणीय कार्य किया है। इससे सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपनी मेहनत की कमाई को पुण्य के काम में लगाना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, भक्त माता कर्मा अपने त्याग, संघर्ष और मेहनत से समाज की सेवा की। उन्होंने अपनी तपस्या से भगवान कृष्ण को प्रसन्न किया। मां कर्मा ने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग लगाया। सच्चे मन से पूजा करो भगवान दर्शन देते हैं। श्री साव ने कहा कि, भक्त माता कर्मा सब समाज के लिए आराध्य है। उनसे प्रेरणा लेकर समाज को एक साथ चलना है। आज छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। और साहू समाज भी आगे बढ़ रहा है। सब समाज को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे तो तरक्की करेंगे।

