RADA
उत्तराखण्ड
Trending

शीतलहर और बर्फबारी के चलते देहरादून में चार जनवरी 2025 तक सभी स्कूल बंद

देहरादून । मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में शीतलहर और बर्फबारी से बचाव के लिए 28 दिसम्बर से 4 जनवरी 2025 तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत मौसम विभाग और एनडीएमए की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ शीतलहर का असर रहेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आदेश के मुताबिक कक्षा 12 तक सभी सरकारी, निजी और गैर-सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां रहेंगी। इस फैसले से बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा और सभी संबंधित विभागों को आदेश का पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका