देश-विदेश
Trending

दक्षिण कोरिया में रनवे से फिसला विमान, 28 यात्रियों की मौत 

सियोल । दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 28 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। यह 174 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर सहित 180 लोगों को लेकर बैंकॉक से लौट रहा था। विमान रनवे से फिसल कर दीवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। एयरपोर्ट पर तैनात फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल हरकत में आई। आग पर काबू पा लिया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही कजाकिस्तान में एक विमान हादसा हुआ जिसमें सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई थी।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका