छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा नेता राजेश अवस्थी के निधन की वजह से पार्टी के थीम सांग लॉन्च करने का कार्यक्रम रद्द

रायपुर । भाजपा नेता राजेश अवस्थी के निधन की वजह से भाजपा अब शाम 4 बजे नगरीय निकाय के लिए घोषणा पत्र जारी करेगी ।पार्टी ने चुनाव को लेकर थीम सांग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है ।


नगरी निकाय चुनाव को लेकर आज पार्टी ने थीम सोंग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी तय किया था, इसे रद्द किया गया है।।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने घोषणा पत्र के समय में किए गए उक्त बदलाव की आज जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का विजन पूरी तरह से स्पष्ट है । साव ने कहा है कि भाजपा के कार्यकाल में शहरों को आधुनिक और सुविधापूर्ण बनाने का काम शुरू हुआ था।उसी विजन को पार्टी आगे बढ़ाने का काम करेगी।शहर सुंदर और सुव्यवस्थित होंगे।आज जारी किए जाने वाले घोषणा पत्र में शहरों के विकास का ब्लू प्रिंट होगा।

उल्लेखनीय है कि दिल का दौरा पड़ने से छालीवुड के फेमस कलाकार व भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन गरियाबंद में रविवार रात साढ़े 11 बजे हो गया। वे महज 42 साल के थे।उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर महादेव घाट रायपुर के श्मशाम घाट में किया जाएगा। राजेश अवस्थी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper