RADA
मनोरंजन

Entertainment News : ‘आर्टिकल 370’ का जलवा कायम, जानें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘क्रैक’ का हाल

Entertainment News : 'आर्टिकल 370' का जलवा कायम, जानें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'क्रैक' का हाल

सिनेमाघरों में इन दिनों कई मशहूर सितारों की फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ अभी तक टिकी हुई है। इसके अलावा 9 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ और विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा रही हैं। इन सभी फिल्मों का बुधवार को क्या हाल रहा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आर्टिकल 370′
यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में यामी और प्रियामणि के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 5.9 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। ‘आर्टिकल 370’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 3.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, छठवें दिन फिल्म ने 3.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.65 करोड़ रुपये हो गया है।

क्रैक: जीतेगा तो जिएगा
विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विद्युत और अर्जुन के साथ-साथ नोरा फतेही भी एक्शन करती हुई नजर आई हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबर्दस्त कमाई की थी। हालांकि, बाद में ‘क्रैक’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। छठवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 11.5 करोड़ रुपये हो गई है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अमित जोशी और आराधना शाह ने इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने अनोखी कहानी पेश की। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर शाहिद-कृति की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो 20वें दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 75.95 करोड़ रुपये हो गई है।

फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस एरियल एक्शन फिल्म में पहली बार ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने को मिली है। कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने 35वें दिन 19 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 211.69 करोड़ रुपये हो गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका