छत्तीसगढ़

पूर्व सांसद नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, बेहतर इलाज के लिए CM साय अपने साथ लाए रायपुर

मुख्यमंत्री ने कहा- पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ, बेहतर उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाई है। पैर में चोट लगने के बाद उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए। यहां उनके इलाज के लिए बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है।

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 7,500 पदों के लिए नई तारीख का इंतजार; कर्मचारी चयन मंडल ने जारी की सूचना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि नंदकुमार साय दो दिन पहले फिसलकर गिर गए थे। इस घटना में उनके पैर में चोट आई है, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी।

सीएम साय ने बताया कि जशपुर प्रवास के दौरान कल उन्हें नंदकुमार साय के निवास के पास आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था। इस दौरान वे रात में उनके घर पहुंचे और मुलाकात कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

अयोध्या से जनकपुर के बीच शुरू होगी सीधी रेल सेवा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्हें रायपुर आना था। ऐसे में नंदकुमार साय को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर ले आए, ताकि उन्हें सड़क मार्ग से यात्रा करने में परेशानी न हो और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री के मुताबिक, नंदकुमार साय के उपचार के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था की गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper