और जीवनशैली

भीषण गर्मी में नहीं आ रही कूलर से ठंडी हवा, अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

गर्मी के मौसम में लोग बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए फैन, कूलर और एसी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसमें से ज्यादातर घरों में कूलर को एक किफायती और आसान विकल्प के रूप में चुना जाता है। यह सामान्य गर्मी में अच्छी ठंडक देता है और बिजली की भी खपत कम करता है। हालांकि, जब गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो कई बार कूलर भी सही तरीके से ठंडी हवा नहीं दे पाता। ऐसी स्थिति में कूलर की हवा ठंडी होने के बजाय गर्म या सामान्य लगने लगती है जिससे राहत नहीं मिल पाती और परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं किस तरह कूलर से ठंडी हवा पाएं:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1- जगह का सही चुनाव
कूलर को हमेशा खिड़की या दरवाजे के पास रखना चाहिए, जहां से उसे बाहर की ताजा और ठंडी हवा आसानी से मिल सके। कूलर बाहर की हवा को खींचकर उसे ठंडा करके कमरे में फैलाता है, इसलिए उसे सही जगह पर रखना बेहद जरूरी होता है। अगर कूलर को कमरे के बीच में या पूरी तरह बंद जगह पर रख दिया जाए, तो उसे पर्याप्त ताजा हवा नहीं मिलती और वह उसी गर्म हवा को बार-बार घुमाता रहता है।

2- क्रॉस वेंटिलेशन
कूलर से बेहतर ठंडक पाने के लिए कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन होना बेहद जरूरी है। इसके लिए कमरे की एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला जरूर रखें, ताकि हवा का सही प्रवाह बना रहे। जब कमरे में हवा के आने-जाने का रास्ता खुला होता है, तो कूलर द्वारा छोड़ी गई ठंडी हवा पूरे कमरे में आसानी से फैलती है और अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है। इससे कमरे का तापमान संतुलित रहता है और कूलर की कूलिंग ज्यादा प्रभावी हो जाती है।

3- ठंडा पानी या बर्फ
कूलर की ठंडक बढ़ाने के लिए उसमें हमेशा ठंडा पानी डालना बेहतर होता है। इससे कूलिंग पैड्स जल्दी ठंडे होते हैं और हवा भी ज्यादा ठंडी निकलती है। बहुत ज्यादा गर्मी के दिनों में आप कूलर में समय-समय पर बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। इससे कूलर से निकलने वाली हवा और ज्यादा ठंडी होती है। हालांकि, बर्फ का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

4- कूलिंग पैड़ साफ रखें
कूलर की ठंडक काफी हद तक उसके कूलिंग पैड्स (घास) पर निर्भर करती है। ये पैड्स पानी को सोखकर हवा को ठंडा करने का काम करते हैं। अगर ये गंदे, जाम या बहुत पुराने हो जाएं, तो पानी सही तरीके से इनमें नहीं फैलता और हवा ठंडी होने के बजाय सामान्य या गर्म महसूस होने लगती है। समय के साथ पैड्स में धूल और मिट्टी जम जाते हैं, जिससे एयर फ्लो भी कम हो जाता है और कूलिंग पर असर पड़ता है। ऐसे में समय-समय पर उन्हें साफ करते रहें। अगर वो ज्यादा घिस चुके हैं तो उन्हें बदलना बेहतर होता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका