
रायपुर: रायपुर शहर में दीन दयाल उपाध्याय नगर स्थित ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल ने अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के एक वर्ष पूरा होने पर भव्य समारोह का आयोजन किया,जो कि 8 मार्च महिला दिवस की संध्या पर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : अगर आप लेना चाहते हैं स्मार्ट वॉच कम बजट में Boat प्रीमियम लुक
इस अवसर पर रायपुर उत्तर के माननीय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने स्वयं को अस्पताल का पूर्व मरीज बताते हुए अपने सुखद अनुभव साझा कर के अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सिंग सेवाओं की सराहना की।
ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री पवन देव तथा दुर्ग महिला अपराध शाखा की एएसपी पद्मश्री सिंह , बैंक ऑफ इंडिया की जोनल मैनेजर सी. गायत्री कंपा, उपस्थित रहे इस विशेष आयोजन में अस्पताल के स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अस्पताल प्रबंधन ने सभी अतिथियों , कर्मचारियों और उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया।
ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल, रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर, रिंग रोड-1 पर स्थित एक 150 बिस्तर का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है, जो अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों को समर्पित सेवा प्रदान कर रहा है। अस्पताल ने अब तक 15,000 से अधिक मरीजों को सफलतापूर्वक उपचार दिया और 3,000 से अधिक जटिल सर्जरी पूरी की हैं।
यहां 40 बिस्तरों वाली आधुनिक आईसीयू, किडनी एवं डायलिसिस विंग, न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी, कंप्लीट ट्रॉमा केयर,जनरल सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ और कई अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित
भविष्य में अस्पताल रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत करने जा रहा है, जिससे चिकित्सा सेवाओं को और अधिक उन्नत स्तर पर ले जाया जाएगा। अस्पताल अपने प्रारंभ से अत्याधुनिक मॉड्यूलर सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ जयवर्धन सिंह और डॉ प्रकाश अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में भी मरीजों की सेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखेंगे एवं चिकित्सा सेवाओं का चरणबद्ध विस्तार करते रहेंगे |
ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

