RADA
व्यापार
Trending

Gold Price Today : महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली । लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार में सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की कीमत में उछला आया है। सोना आज 120 रुपये से लेकर 130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 89,410 रुपये से लेकर 89,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 81,960 रुपये से लेकर 82,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 89,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 82,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 89,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 81,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 89,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 82,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 89,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 81,960 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 89,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 81,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 89,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 82,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 82,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 89,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 89,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 81,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका