
नई दिल्ली । एक दिन की कमजोरी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज फिर तेजी लौटती हुई नजर आ रही है। सोने की कीमत में आज आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,380 रुपये से लेकर 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम सीजन 3 अपडेट:नेटफ्लिक्स ने गलती से रिलीज की तारीख – Pratidin Rajdhani
इसी तरह 22 कैरेट सोना 74,650 रुपये से लेकर 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी मामूली तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें : धन प्राप्ति के लिए कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए? – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : Auto Expo 2025 में पेश हुई JSW MG की नई एसयूवी
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 81,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 74,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 81,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 74,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 81,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp वीडियो कॉल पर लो लाइट मोड का इस्तेमाल ऐसे करें
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp Features: वॉट्सएप के इन नए फीचर्स के बारे में नहीं सुना , जरूर चेक करें
