RADA
व्यापार
Trending

Gold : एक साल में 1111 डॉलर प्रति दस ग्राम होगी सोने की कीमत, जानें क्या है कारण 

नई दिल्ली। गोल्डमैन सैश को उम्मीद है कि दिसंबर 2025 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,111 डॉलर प्रति दस ग्राम तक पहुंच जाएगा। यह 3,150 डॉलर प्रति औंस होगा। वर्तमान भाव पर निवेश करने पर 19 फीसदी फायदा मिल सकता है। कई देशों के बीच बढ़ते तनाव और महंगाई से इस मूल्यवान धातु में यह तेजी आएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

ये खबर भी पढ़ें : आईसीसी बॉलिंग टेस्ट रैंकिंग में बुमराह नंबर वन बने

सोने की कीमतों पर इजाफा का कारण
रिपोर्ट के अनुसार, सोने के दाम में इस तेजी का एक बड़ा कारण वैश्विक केंद्रीय बैंकों की ओर से ज्यादा खरीदी है। साथ ही, अमेरिकी राजकोषीय स्थिरता, व्यापार में मंदी और युद्ध की चिंताओं से भी कीमतें बढ़ेंगी। गोल्डमैन सैश ने कहा, दिसंबर, 2025 तक हमारा पहले का अनुमान 3,000 डॉलर प्रति औंस का है। महंगाई और राजकोषीय जोखिमों की बढ़ती आशंकाएं एक्सचेंज ट्रेडेड फ्लो (ईटीएफ) को बढ़ा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2024: ssc.gov.in पर डाउनलोड करें सीएचएसएल टियर एग्जाम आंसर-

अमेरिकी कर्ज संबंधी चिंताएं केंद्रीय बैंकों को अधिक सोना खरीदने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। केंद्रीय बैंक की मांग में बढ़ोतरी ने 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत में ऊंची ब्याज दरों के दबाव को कम कर दिया है। उच्च ब्याज दरों और मजबूत डॉलर को हम जोखिम के रूप में देख रहे हैं। यानी इस वजह से सोने के दाम में आगे कमी भी आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : 16 से कम उम्र  के बच्चे अब नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, जानें किस देश में पारित हुआ विधेयक

3,000 डॉलर हो सकता है भाव
यूबीएस को भी उम्मीद है कि सोने की कीमतें बढ़ती रहेंगी। दिसंबर 2025 तक 2,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगी। तेजी के रुझान में यह 3,000 डॉलर प्रति औंस तक भी जा सकती है। पहले इसका अनुमान 2,885 डॉलर प्रति औंस का था। हालांकि वर्ष के अंत में मौजूदा भाव की तुलना में मामूली बढ़ोतरी होगी और यह 2,700 डॉलर रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन- शीत ऋतु – Pratidin Rajdhani

85 डॉलर तक जा सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें
गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि आने वाले वर्ष में दुनिया भर में कम मांग व अतिरिक्त आपूर्ति क्षमता के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 70-85 डॉलर के दायरे में रह सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : चांदी के पायल के एंसे सुंदर डिज़ाइन जो बच्चो को लगेंगे बेहद सुंदर – Pratidin Rajdhani

सबसे खराब स्थिति में (देशों के बीच तनाव और आपूर्ति बाधित होने पर) कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ जाएंगी। इस साल कीमतें 69 से 91 डॉलर के बीच रही हैं।
गोल्डमैन सैश ने कहा, अभी भी ब्रेंट कच्चे तेल के 2025 में औसतन 76 डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है। जून में 78 डॉलर पर था। दिसंबर 2025 तक यह गिरकर 73 डॉलर हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : घर के वास्तु के मुताबिक किस दिशा में रसोईघर बनाना सबसे ज्यादा शुभ – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका