RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani News : पूर्ववर्ती सरकार में अनियमित कर्मचारी नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस ले सरकार : गोपाल प्रसाद साहू

Rajdhani News : पूर्ववर्ती सरकार में अनियमित कर्मचारी नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस ले सरकार : गोपाल प्रसाद साहू

रायपुर। प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत 7 लाख से अधिक अनियमित कर्मचारी जैसे-आउटसोर्सिंग (प्लेसमेंट), सेवा प्रदाता, ठेका, जॉबदर, संविदा, दैनिक वेतनभोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, मानदेय, अशंकालिक, पृथक अनियमित कर्मचारी 150 से अधिक संगठनों के माध्यम से अपने विभिन्न मांगो के लिए निरंतर संघर्षरत है|

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि ये अनियमित कर्मचारी विगत 5, 10, 15, 20, 25 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत है तथा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है| सामान कार्य करने के बावजूद ये नियमित कर्मचारी से आधे से कम वेतन में कार्य करने विवश है| वर्तमान में इनकी स्थिति मध्यकालीन बन्धुआ मजदूर से बदतर है| बेरोजगारी, आर्थिक असुरक्षा, पारिवारिक जिम्मेदारी, प्रशासनिक दबाव के कारण ये अनियमित कर्मचारी अपने विरुद्ध हो रहे अन्याय का चुप-चाप सह रहे है| उपरोक्त कारणों से समाज के पढ़े-लिखे नव-युवा/युवतियां मानसिक अवसाद से ग्रसित हो रहे है|

वर्षों से संघर्षरत इन कर्मचारियों की मांगे तो पूरी नहीं उल्टा विभिन्न धाराओं में विभिन्न संगठन के कर्मचारी नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया जिससे कोर्ट के चक्कर काटते-काटते परेशान हो गए है|

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका