RADA
अपराध

हिस्ट्रीशीटर नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

बिलासपुर। मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आदतन बदमाश सरफरोज खान उर्फ सरफू बदगाई मंदिर, खमतराई के पास नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराकर टीम रवाना की गई और घेराबंदी कर सरफरोज खान उर्फ सरफू को धर दबोचा गया। उसके पास से नशीली दवा Bupronorphine के 43 नग इंजेक्शन प्राप्त हुए। जिसपर NDPS अधिनियम की संगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सरफरोज खान उर्फ सरफू पिता फिरोज खान के विरुद्ध विभिन्न थानों के अंतर्गत कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं जो कि मारपीट, लूट, आबकारी एवं अन्य प्रकार के अपराधों से संबंधित हैं।
बिलासपुर पुलिस द्वारा हाल ही में सिविल लाइन क्षेत्र में 67 नशीले इंजेक्शन और थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में 8.3 किलोग्राम गांजा बेचते पाए जाने पर कार्यवाही की गयी है। नशे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार इसीप्रकार जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका