RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

गैस की समस्या से जूझे रहे हैं तो सुबह खाली पेट पिएं अजवाइन का पानी, सेहत को मिलेंगे अनेक फायदे

अजवाइन का उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। कोई अजवाइन के परांठे बनाता है, तो कोई तड़के के रूप में इसका उपयोग करता है। इसके अलावा, अजवाइन को सीधे तौर पर चबाना भी फायदेमंद होता है। अजवाइन चबाने से गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं, जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, वे अजवाइन का पानी भी पीते हैं। लेकिन सिर्फ वजन घटाने वाले ही नहीं, एक सामान्य व्यक्ति भी अजवाइन का पानी पी सकता है। अजवाइन का पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। आप भी सेहतमंद रहने के लिए रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पी सकते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के फायदे (Ajwain ka Pani Pine ke Fayde)-
अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व- Ajwain Nutrition in Hindi
अजवाइन में कैल्शियम, आयरन और जरूरी फैटी एसिड होते हैं। आपको बता दें कि अजवाइन में कैलोरी, प्रोटीन और फैट की मात्रा बेहद कम होती है।
1. पाचन को बेहतर बनाए
अजवाइन में एक्टिव एंजाइम होते हैं, जो पेट के एसिड के प्रवाह में सुधार करते हैं। इससे पाचन हेल्थ में सुधार होता है। इससे अपच, सूजन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पिएंगे, तो इससे पेट और आंतों के घावों के इलाज में भी मदद मिलेगी। अजवाइन का पानी पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

2. इंफेक्शन से बचाए
अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। अजवाइन का पानी साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है। आपको बता दें कि ये बैक्टीरिया पेट की समस्याएं पैदा कर सकती हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पिएंगे, तो इससे इन इंफेक्शन से बचाव हो सकता है।

3. वजन घटाने में फायदेमंद
अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पी सकते हैं। अजवाइन के पानी में कैलोरी और फैट कम होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। अजवाइन का पानी कैलोरी और फैट को बर्न करने में मदद करता है। लेकिन सिर्फ अजवाइन का पानी पीने से ही आपका वजन कम नहीं होगा। इसके लिए आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।

4. दर्द में आराम दिलाए
गठिया के मरीजों को दर्द और सूजन का सामना करना पड़ता है। अगर आप सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पिएंगे, तो इससे गठिया के रोगियों को लाभ मिल सकता है। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन में आराम दिलाने में मदद करते हैं। अजवाइन का पानी पीने से गठिया का दर्द कम हो सकता है।

5. खांसी से राहत दिलाए
अजवाइन का पानी पीने से आपको खांसी और जुकाम से भी राहत मिल सकती है। अगर आपको खांसी-जुकाम रहता है, तो अजवाइन के पानी का रोज सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं। अजवाइन का पानी गले को साफ करने में मदद करता है। इससे वायरल इंफेक्शन से भी बचाव होता है।

6 .अस्थमा में फायदेमंद

इस मौसम में लोग त्योहार पर अक्सर बीमार होते हैं। ऐसे में अजवाइन का पानी आपको सांस, गले और नाक से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। अजवाइन की तासीर गर्म होती है जो अस्थमा के मरीज के लिए दवा का काम करती है।

अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?
अजवाइन का पानी बनाने के लिए आप एक गिलास पानी लें।
इसमें 1 चम्मच अजवाइन के बीज डालें।
अब इसे रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें।
आप भी अपनी शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन का पानी पी सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका