छत्तीसगढ़
Trending

गणेश मूर्ति का विसर्जन जारी,  महादेव घाट में लगा भक्तगणों का मेला

-दोपहर 1 बजे तक विसर्जन कुण्ड में 2228 छोटी, 234 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन

रायपुर । रायपुर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व अवसर पर प्रथम पूज्य देव विघ्नहर्ता श्रीगणेश की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने महादेवघाट के समीप नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा की गई।

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

विसर्जन कुण्ड की व्यवस्था के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन करने श्रीगणेश भक्तों का मेला आज मंगलवार सुबह से लगा हुआ है। भक्तजन श्रीगणेश की घरों एवं पंडालों में बिठायी मूर्तियों को लाकर नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में उपलब्ध क्रेन एवं रोलिंग मशीन की सहायता से पूजा – अर्चना, आरती के बाद नम आँखों से गणपति बप्पा को दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर्व पर बिदाई देने जुटे हैँ।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

निगम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में महादेवघाट के समीप आज दोपहर 1 बजे तक श्रद्धालुजनों द्वारा श्रीगणेश की 2228 छोटी मूर्तियों एवं 234 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका है। श्रीगणेश की मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन का सिलसिला तेजी के साथ विसर्जन कुण्ड स्थल पर श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा निरन्तर जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

ये खबर भी पढ़ें : हिंदू मंदिर जहां हर हिंदू को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए – Pratidin Rajdhani

नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर रायपुर जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एनजीटी, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के दिशा – निर्देश के अनुरूप प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से विसर्जन व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से विसर्जन कुण्ड में दी गयी है. इस हेतु 8 – 8 घंटे की तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जोनवार ड्यूटी आज 17 सितम्बर से लेकर 23 सितम्बर तक लगायी गयी है। क्रेन, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, फर्स्ट एड मेडिकल कैंप लगाया गया है। नगर निगम सहित गृह विभाग, होम गार्ड, सीएमएचओ का सहयोग निर्देशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था में मिल रहा है। इस हेतु नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने पूर्व में ही आवश्यक निर्देश प्रशासनिक तौर पर श्रीगणेश मूर्तियों की विसर्जन व्यवस्था देने जारी किये हैँ एवं इस हेतु एक समिति गठित की है।

ये खबर भी पढ़ें : चाॅकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम बच्ची से रेप ,आराेपी अगिरफ्तार

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper