
आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा नगर निगम रायपुर की राजस्व वसूली की गहन समीक्षा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निर्धारित से कम वसूली करने पर जोन 8,9,10 को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश
जिन प्रापर्टी आईडी से वसूली अब तक नहीं हुई है, उनका विवरण सूची बनाकर राजस्व विभाग को देने के निर्देश
निर्धारित लक्ष्य से कम राजस्व वसूली किये जाने पर जवाबदारी तय कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी-आयुक्त
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम रायपुर की राजस्व वसूली की गहन समीक्षा कर नगर निगम के हित में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
आयुक्त ने अब तक की राजस्व वसूली की जोनवार और वार्डवार समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य से कम राजस्व वसूली किये जाने पर जोन 8,9,10 राजस्व विभाग को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए.
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को रायपुर नगर निगम के हित में निर्देशित किया है कि अब तक जिन प्रापर्टी आईडी से राजस्व वसूली नहीं हुई है, उन सबका विवरण सूची बनाकर नगर निगम राजस्व विभाग के पास भेजा जाना सोमवार 23 मार्च तक सुनिश्चित कर लेवें.
आयुक्त ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से कम राजस्व वसूली किये जाने पर जवाबदेही तय कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. दिनांक 31 मार्च 2026 तक नगर निगम रायपुर के हित को सर्वोपरि मानकर सभी 10 जोनों की राजस्व विभाग टीमें अपर आयुक्तगणों और उपायुक्तगणों सहित जोन कमिश्नरों और जोन सहायक राजस्व अधिकारियों के मार्गनिर्देशन में अधिकाधिक राजस्व वसूली नगर निगम रायपुर के लिए हर हाल में किया जाना सुनिश्चित करें.
नगर निगम मुख्यालय भवन में आयुक्त द्वारा की गयी राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त सर्वश्री लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, आईटी विशेषज्ञ श्री रंजीत रंजन, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सभी जोनों के सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति रही.

