RADA
देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी का दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय ने किया स्वागत

जोहान्सबर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तीन दिन के दौरे पर जोहान्सबर्ग पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री मोदी ने कहा कि यह गर्मजोशी भरा स्वागत, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पक्के रिश्ते को दिखाता है। वह शुक्रवार दोपहर प्रिटोरिया में एयर फ़ोर्स बेस वाटरलूफ़ पर उतरे। श्री मोदी का एयरपोर्ट पर सीनियर अधिकारियों ने पारंपरिक स्वागत किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जी20 में दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता कई मायनों में खास है। दरअसल, 2023 में भारत ने जी20 की अध्यक्षता की थी। भारत की अध्यक्षता में ही दक्षिण अफ्रीका जी20 का सदस्य बना था। दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी का स्वागत युवाओं ने गणपति प्रार्थना, शांति मंत्र और अन्य आध्यात्मिक अर्चनाओं के साथ किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें भारत के 11 राज्यों के लोक नृत्य दिखाए गए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका