RADA
खेल
Trending

त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

हरमनप्रीत की वापसी, काश्वी गौतम को पहली बार मिला मौका

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी महिला त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी, जिसमें भारत, मेज़बान श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी। इस स्क्वॉड में नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की वापसी हुई है, जिन्हें आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान आराम दिया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

टीम में सबसे अहम नाम काश्वी गौतम का है, जिन्हें पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने इस साल हुई विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट झटके थे और शिखा पांडे के साथ संयुक्त रूप से भारतीय गेंदबाजों में सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं। काश्वी तेज़ गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में तेज़ बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखती हैं, जिससे उन्हें यह मौका मिला।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

टीम से बाहर होने वालों में रेनुका सिंह ठाकुर, पूजा वस्त्रकार और तितास साधु जैसी तेज़ गेंदबाज़ शामिल हैं, जो फिलहाल चोटिल हैं। वहीं शीर्ष क्रम की बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है।

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

टीम में दो और नए नामों को भी शामिल किया गया है। बाएं हाथ की स्पिनर एन श्री चारनी और शुचि उपाध्याय। शुचि को पिछले साल सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया था। त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत 27 अप्रैल को भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 11 मई को खेला जाएगा। हर टीम को लीग चरण में चार मुकाबले खेलने होंगे और टॉप दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतीका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसबनीस, श्री चारनी, शुचि उपाध्याय।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका