International news : पहली बार संपत्ति के मामले में मस्क से आगे निकले जुकरबर्ग
International news : पहली बार संपत्ति के मामले में मस्क से आगे निकले जुकरबर्ग
मार्क जुकरबर्ग शुक्रवार को एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। 2020 के बाद पहली बार जुकरबर्ग में संपत्ति के मामले में मस्क को पीछे कर दिया है। मस्क, जो हाल ही में मार्च महीने की शुरुआत में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर पहले स्थान पर थे, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के बाद चौथे स्थान पर गिर गए जिसमें कहा गया कि टेस्ला ने कम महंगी कार की योजना रद्द कर दी है, इससे इसके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हालांकि मस्क ने इन खबरों का खंडन किया। इसके बाद सप्ताह की शुरुआत में एक ओश्र खबर आई कि टेस्ला की वाहन डिलीवरी मार्च तक तीन महीनों में गिर गई। कोविड महामारी के शुरुआती दिनों के बाद से वाहनों की डिलिवरी में पहली बार सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई।
मस्क की संपत्ति इस साल 48.4 बिलियन डॉलर कम हो गई है, जबकि जुकरबर्ग की संपत्ति में 58.9 बिलियन डॉलर जुड़ गए हैं। मेटा के शेयर शुक्रवार को अपनी नई ऊंचाई पर पहुंच गए। यह पहली बार है जब जुकरबर्ग 16 नवंबर, 2020 के बाद से ब्लूमबर्ग की सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल हुए हैं। उस समय उनकी संपत्ति 105.6 बिलियन डॉलर थी वहीं मस्क की संपत्ति 102.1 बिलियन डॉलर थी। आज के समय में मस्क की कुल संपत्ति 180.6 बिलियन डॉलर है जबकि जुकरबर्ग की संपत्ति 186.9 अरब डॉलर है।
मस्क और जुकरबर्ग के बीच संपति का अंतर का नवंबर 2021 में 215 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। यह दर्शाता है कि टेस्ला के स्टॉक जो कभी निवेशकों की बड़ी पसंद थे अब मेटा के शेयरों की तुलना में थोड़े नरम पड़े हैं। इस बदलाव में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी चीजों में निवेश भी एक कारण हो सकता है।
टेस्ला के शेयर इस साल 34% की गिरावट आई है, जिससे यह S&P 500 इंडेक्स पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर है। यह ईवी की मांग में वैश्विक मंदी, चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जर्मनी में उत्पादन समस्याओं से प्रभावित हो गया है। इस बीच, मेटा ने मजबूत तिमाही आय और कंपनी की एआई पहल के बाद49% की वृद्धि हासिल की है। यह S&P 500 पर पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला शेयर है।

