देश-विदेश
Trending

‘भारत के साथ संबंधों को अहमियत देंगे ट्रंप’ : लीसा कर्टिस

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद भारत में इस बात की चर्चा है कि ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच रिश्ते कैसे रहेंगे। अधिकतर लोगों का यही मानना है कि भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और विश्व के पटल पर इसकी अहमियत को देखते हुए भारत और अमेरिका के संबंधों में और बेहतरी होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें : मेकाहारा हस्पताल में लगी आग कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर

अब ट्रंप के साथ पिछले कार्यकाल में काम कर चुकीं दक्षिण और मध्य एशिया के मामलों की जानकार लीसा कर्टिस ने भी कहा है कि ट्रंप अपने पहले कार्यकाल की तरह ही इस कार्यकाल में भी भारत के साथ अपने रिश्तों को अहमियत देंगे।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

लीसा कर्टिस साल 2017 से 2021 के बीच डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार और दक्षिण एवं मध्य एशिया की सुरक्षा परिषद की निदेशक रह चुकी हैं। कर्टिस ने कहा है कि ‘मुझे लगता है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ वहीं से शुरुआत करेंगे, जहां उन्होंने छोड़ा था। भारत के प्रति उनकी अच्छी भावनाएं और सद्भावना है और मैं इस कार्यकाल को दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के अवसर के रूप में देखती हूं।’ उन्होंने कहा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल (2017-2021) के दौरान भारत की अहमियत और चीन की चुनौतियों से निपटने में इसकी भूमिका के कारण अमेरिका-भारत संबंधों में सुधार हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें

ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हैं अच्छे संबंध

पीटीआई से बातचीत में लीसा कर्टिस ने कहा कि ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंध भी हैं और इस रिश्ते ने वास्तव में प्रगति को मजबूत करने में मदद की है। ट्रंप के कार्यकाल में भारत पर प्रौद्योगिकी नियंत्रण हटा लिए गए थे, जिससे भारत की सशस्त्र ड्रोन तकनीक तक पहुंच हुई। लीसा कर्टिस वर्तमान में सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी, एक थिंक-टैंक में इंडो-पैसिफिक सिक्योरिटी प्रोग्राम की सीनियर फेलो और निदेशक हैं।

ये खबर भी पढ़ें : विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

लीसा कर्टिस ने बताया कि सामान्य तौर पर ट्रंप के पहले कार्यकाल में भारत के साथ अच्छे संबंध रहे, लेकिन उस दौरान कुछ अड़चनें भी आईं, जिनमें मुख्य तौर पर टैरिफ का मुद्दा रहा। ट्रंप चाहते हैं कि भारतीय बाजार तक अमेरिकी कंपनियों को भी पहुंच मिले। पहले कार्यकाल में ट्रंप ने भारत द्वारा कई अमेरिकी उत्पादों पर भारी टैरिफ को लेकर नाराजगी भी जाहिर की थी।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

लीसा कर्टिस के अनुसार, इस बार भी व्यापार और टैरिफ के मुद्दे पर भारत-अमेरिका के रिश्तों में अड़चन आ सकती है। हालांकि, इससे दोनों देशों के रिश्तों पर विपरीत असर पड़ने की आशंका नहीं है। साथ ही ट्रंप प्रशासन, भारत से रूस पर अपनी सैन्य उपकरण निर्भरता को कम करने के लिए भी कह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper