RADA
अपराध

पंडरीपानी के एक सुने मकान से लाखों के कीमती जेवरात व लाखों रुपये नगद की हुई चाेरी

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के शहरी इलाकाें के बाद अब चोरों ने शहर से सटे ग्रामीण इलाकाें में भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बीते शनिवार को अज्ञात चोर पंडरीपानी निवासी मनीराम ठाकुर के घर से लाखों रुपये के कीमती जेवरातों के साथ लाखों रुपये नगद की चाेरी काे अंजाम देकर फरार हो गये। चाेरी की वारदात के बाद इस मामले को लेकर पीड़ित ने आज रविवार काे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से सटे परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी निवासी मनीराम ठाकुर पेशे से टेंट और कैटरिंग का काम करता है। बीते कल शनिवार काे मनीराम अपने किसी निजी काम से घर में ताला लगाकर चला गया, बताया गया है कि इस दौरान मनीराम का परिवार घर में मौजूद नहीं था। इसके बाद मनीराम अपने घर वापस पहुंचने पर उसने देखा कि उसके घर में लगा ताला टूटा हुआ था। इसके बाद मनीराम अपने घर के अंदर पहुंचा तो अज्ञात चोर ने उसके घर में रखे अलमारी को तोड़कर उसमें रखे एक लाख 40 हजार रुपये नगद और लगभग एक लाख रुपये के कीमती सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया है। मनीराम ने इस चाेरी की वारदात को लेकर परपा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले बीते दिनों ही चोरों ने शहर के सनसिटी और उसके पास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के दो सुने घरों को अपना निशाना बनाया था। चोरों ने यहां से लाखों रुपये के कीमती जेवरातों और नगद पर अपना हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने इन दोनों मामलों में से एक मामले में एक आरोपि‍त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपि‍त अभी भी फरार हैं। हालांकि पुलिस ने फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका