
द बकिंघम मर्डर्स में इस किरदार में नजर आएंगी करीना कपूर, जानें कब होगा रिलीज
द बकिंघम मर्डर्स में इस किरदार में नजर आएंगी करीना कपूर, जानें कब होगा रिलीज
फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में एक्ट्रेस करीना कपूर महिला जासूस के किरदार में नजर आएंगी. करीना की इस बहुचर्चित फिल्म की रिलीज डेट से अब पर्दा उठ गया है. यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन फेमस डायरेक्टर हंसल मेहता ने किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिल्म में ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं. अपने सोशल मीडिया पर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए एक दिलचस्प पोस्टर शेयर किया और लिखा कि हमें यह बताने में खुशी महसूस हो रही हैं कि ‘द बकिंघम मर्डर्स’ 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है.
फिल्म में करीना कपूर ब्रिटिश-भारतीय महिला जासूस जस भामरा का किरदार निभा रही हैं, जिसे बकिंघमशायर में मारे गए 10 साल के बच्चे का मामला सौंपा जाता है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, नए-नए रहस्यों का खुलासा होता है. शहर में लगभग हर कोई इस हत्या का संदिग्ध है.
