
जानिये भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज की नई GLE 300d के बारे में
जानिये भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज की नई GLE 300d के बारे में
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने GLE 300d 4MATIC में नई AMG लाइन ट्रिम पेश की है, जिससे लग्जरी एसयूवी को एक ज्यादा स्पोर्टी लुक मिलता है. नई मर्सिडीज-बेंज GLE 300d 4MATIC AMG Line की कीमत 97.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है और यह इस समय बेची जा रही प्रोफेशनल लाइन ट्रिम को रिप्लेस करेगी. लग्जरी कार निर्माता पहले से ही GLE 450d और GLE 450 वेरिएंट पर AMG लाइन पेश कर चुका है और यह नई कार लाइनअप को पूरा करता है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : पोलैंड के विश्वविद्यालय जहां आप पढ़ना चाहेंगे – Pratidin Rajdhani
बता दें कि मर्सिडीज GLE 300d 4Matic AMG में ट्रेमोलाइट ग्रे में फिनिश किए गए 20-इंच AMG अलॉय व्हील दिए गए हैं. इसमें आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले आगे की तरफ बड़े डिस्क ब्रेक लगाया गया है. वहीं, क्रोम ट्रिम स्ट्रिप के साथ AMG फ्रंट एप्रन और ब्लैक में डिफ्यूज़र-लुक इंसर्ट और क्रोम में ट्रिम स्ट्रिप के साथ AMG रियर एप्रन दिया गया है.
ये खबर भी पढ़ें : शिव भक्ति में डूबी अनन्या पांडे, सावन के चौथे सोमवार पर की पूजा
इतना ही नहीं इसमें थ्री-पॉइंटेड स्टार पैटर्न के साथ डायमंड-ग्रिल, क्रोम इंसर्ट और ब्लैक सराउंड के साथ मैट डार्क ग्रे में पेंट किया गया है. वहीं, आगे की तरफ स्पोर्टियर एयर इनलेट और व्हीकल के कलर में पेंट की गई AMG साइड स्कर्ट दी गई है. यह GLE 300d के मुकाबले 1.2 लाख रुपये एक्सट्रा देना पड़ेगा.
ये खबर भी पढ़ें : अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में देशभर के डॉक्टर एकजुट
कितना दमदार है मर्सिडीज GLE 300d 4Matic AMG का इंजन
नए 300d 4Matic AMG लाइन वैरिएंट में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 269hp और 550Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड इंटीग्रेटेड स्टार्टर-जनरेटर दिया गया है, जो पीक आउटपुट में अतिरिक्त 20hp और 200Nm टॉर्क पैदा करता है. इसके इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. कंपनी दावा करती है कि डीजल GLE 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 230 किमी प्रति घंटे है.
ये खबर भी पढ़ें : श्रीलंका से हार के बाद अब इन टीमों से होगी भारत की टक्कर; जानिए पूरा शेड्यूल
