RADA
टेक्नोलॉजी

जानिये वॉट्सऐप के नए चैट फिल्टर में क्या है

जानिये वॉट्सऐप के नए चैट फिल्टर में क्या है

अगर आपके वॉट्सऐप पर रोजाना ढ़ेर सारे मैसेज आते हैं, तो इनमें से कई सारे मैसेज मिस हो जाते हैं। वही कई बार आप बिजी होते हैं, तो उस वक्त आप किसी वॉट्सऐप मैसेज का रिप्लाई नहीं देते है, तो वो मैसेज मिस हो जाते हैं। इससे बचने के लिए WhatsApp ने एक नया चैट फिल्टर फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर को दुनियाभर में रोलआउट कर दिया गया है। यह फीचर आपके चैट को All, Unread और Group जैसी अलग-अलग कैटेगरी में बांट देता है। इससे आपका कोई भी मैसेज मिस नहीं होता है। इस नए फीचर की जानकारी मार्क जुकरबर्ग की तरफ से दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैसे करें यूज
सबसे पहले आपको अपना वॉट्सऐप अपडेट करना होगा। अगर आप एंड्रॉइड यूजर्स हैं, तो आपको गूगल प्ले स्टोर से ऐप अपडेट करना होगा। वही अगर आप iOS यूजर्स हैं, तो ऐपल ऐप स्टोर से ऐप को अपडेट किया जा सकेगा।
इसके बाद आपको Chat ऑप्शन पर जाना होगा। जहां टॉप में आपको तीन ऑप्शन All, Unread, Group मिलेंगे।
अगर आपने कोई मैसेज या चैट रीड नहीं की है, तो वो अनरीड कैटेगरी में जाएगी।
इसके अलावा ग्रुप मैसेज को अलग से देखा जा सकेगा।
इस तरह यूजर्स के एक भी मैसेज मिस नहीं होगें। साथ ही आपके मैसेज पहले से व्यवस्थित हो जाएंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका