खेल
Trending

सचिन तेंदुलकर समेत कई क्रिकेट सितारे पहली अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग में वापसी के लिए तैयार

इस इंटरनेशनल लीग में करेंगे चौके-छक्कों की बरसात, रायपुर में भी मचेगी धूम

नई दिली। भारत में साल 2008 से शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दुनिया भर के क्रिकेटर्स फैंस को अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं। इस लीग की तर्ज पर भारत में इस साल के अंत में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर समेत दुनिया भर के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स चौके-छक्के लगाते नजर आएँगे। इस लीग को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है, क्योंकि उन्हें जल्द ही अपने फेवरेट क्रिकेटरों को एक बार फिर से खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

ये खबर भी पढ़ें : एआईसीटीइ के नॉलेज पार्टनर के रूप में काम करेगी अमेरिकी कंपनी

मुंबई, लखनऊ और रायपुर में होंगे मुकाबले

बता दें कि यह टी20 लीग सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के दिमाग की उपज है। जिसे IPL की तरह हर साल आयोजित किया जाएगा। इस साल इस लीग के पहले संस्करण में कुल छह देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ी शामिल होंगे। लीग के सभी मुकाबले मुंबई, लखनऊ और रायपुर में खेले जाएंगे। इस लीग के लिए टूर्नामेंट का कार्यक्रम और फ्रेंचाइजियों का नाम जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। सुनील गावस्कर इस इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के कमिश्नर होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : शाकिब अल हसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तेंदुलकर और गावस्कर पीएमजी स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनी स्पोर्टफाइव के साथ मिलकर भारत में लीग का आयोजन करने के लिए एक और कंपनी स्थापित करेंगे। पुराने खिलाड़ियों को नए प्रारूपों में फिर से देखने की तीव्र इच्छा – तेंदुलकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के बारे में तेंदुलकर ने कहा कि ‘पिछले दशक में टी20 क्रिकेट ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और इस खेल में नए प्रशंसक जुड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

अब हर उम्र के प्रशंसकों में पुराने खिलाड़ियों को नए प्रारूपों में फिर से देखने की तीव्र इच्छा है। खिलाड़ी कभी भी दिल से रिटायर नहीं होते हैं और उनके अंदर की प्रतिस्पर्धी भावना मैदान पर वापस आने के अवसर की प्रतीक्षा करती है। हमने जुनूनी प्रशंसकों और प्रतिस्पर्धी क्रिकेटरों के मिलन स्थल के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग की कल्पना की है।

ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को 

’ गावस्कर ने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग प्रशंसकों को उन दिग्गजों के करीब लाएगी जिनकी वे वर्षों से प्रशंसा करते रहे हैं, जिससे उन्हें अपने नायकों को एक्शन में लाइव देखने का एक और सुनहरा मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper