RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 महापौर ढेबर एवं सभापति  दुबे ने नवरात्रि पर्व की नगरवासियों को दी  शुभकामनायें

रायपुर । राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने सभी नगरवासियों को नवरात्रि के पावन अवसर पर  हार्दिक शुभकामनायें दी हैँ एवं समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति हेतु आदिशक्ति देवी माता से की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति का जागरण करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है. नवरात्रि पर्व आदि शक्ति देवी माता की विशेष आराधना का पावन अवसर होता है। महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रेंकिंग दिलवाने घरों एवं दुकानों सहित सभी परिसरों, संस्थाओं से सूखा और गीला कचरा पृथक- पृथक करके निगम सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने का संकल्प नगर हित में रायपुर को श्रेष्ठ स्वच्छ, हरित, सुन्दर विकसित राजधानी शहर जन सहभागिता के माध्यम से बनाने हेतु लेने का विनम्र आव्हान नवरात्रि के पावन पर्व अवसर पर सभी नगरवासियों से किया है। महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने रायपुर शहर की स्वच्छ रेंकिंग सुधार कर श्रेष्ठ बनाने और राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबेक रायपुर  नगर  के हित में देने का कार्य संकल्प लेकर जन सहभागिता के माध्यम से करने का समस्त नगरवासियों से नवरात्रि के पावन पर्व  अवसर पर विनम्र आव्हान किया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका