
छत्तीसगढ़
Trending
महापौर मीनल चौबे काशीराम नगर पहुंची, व्यवस्थापन को लेकर रहवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने काशीराम नगर आवासीय परिसर में पहुंचकर वहाँ निवासरत परिवार के लोगों से व्यवस्थापन को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली. महापौर ने अधिकारियों से व्यवस्थापन को लेकर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान वार्ड पार्षद महेश ध्रुव, जोन 3 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल,अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सीनियर, सहायक अभियंता योगेश यदु, नरेश साहू की उपस्थिति रही.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!