छत्तीसगढ़
Trending

महापौर संजय पाण्डे ने मुख्यमंत्री साय एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से की मुलाकात

नवनिर्वाचित मेयर संजय पाण्डे ने वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

जगदलपुर। नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने रायपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही निकाय चुनाव में जीत के बाद उनसे आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।


इस अवसर पर संजय पाण्डे ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य और जनता के प्रति आपका समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में महापौर संजय पाण्डे ने भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस दौरान दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई देकर क्षेत्र के विकास को पहली प्राथमिकता देने की सलाह दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक धरमलाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा, चंद्रशेखर वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper